Saturday, September 22, 2018

Gwalior Municipal Corporation repaired road patches







सुगम यातायात के लिए निगम द्वारा अनेक सडकों पर तेजी से कराया जा रहा है पेंच रिपेयरिंग का कार्य
ग्वालियर दिनांक- 19.09.2018- बारिश के दौरान शहर की विभिन्न सडकों में हुए गडडों आदि को भरकर सुगम यातायात के लिए निगम के अमले द्वारा विभिन्न सडकों पर पेंच रिपेयरिंग करने का कार्य अभियान चलाकर किया जा रहा है। जिसके तहत निगम द्वारा अनेक सडकों पर पेंच रिपेयरिंग कराई गई।
       पेंच रिपेयरिंग शाखा के प्रभारी श्री प्रदीप जादौन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार निगम के अमले द्वारा छप्पर वाले पुल से उंटपुल तक, उंटपुल से हुजरातपुल तक, हुजरात पुल से राॅक्सी पुल तक, सुदर्शन होटल से शान ओ शौकत से होते हुए शिन्दे की छावनी बृजवासी से रामदास घाटी होते हुए विनय नगर तिराहे एवं बहोडापुर तिराहे सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर पेंच रिपेयरिंग का कार्य कराया गया।
       श्री जादौन ने बताया कि सुगम यातायात के लिए निगम के अमले द्वारा विधानसभावार गैंग बनाकर पेंचरिपेयरिंग का कार्य कराया जा रहा है। जिससे शीघ्र ही शहर की सभी सडकों को दुरुस्त किया जा सके।

No comments:

Post a Comment