Friday, April 5, 2019

Gwalior celebrates Indian New Year























































भगवान भुवन भास्कर की प्रथम किरण को अघ्र्यदान कर शहरवासियों ने की विकास, सुख समृद्वि की कामना
परिधावीनाम नव सवंत्सर स्वागत महोत्सव में किया गया नूतन वर्ष का अभिनंदन
ग्वालियर दिनांक 06 अप्रेल 2019 - नगर निगम ग्वालियर द्वारा परिधावीनाम नव सवंत्सर के स्वागत के लिये नव संवत्सर स्वागत महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों द्वारा नूतन वर्ष पर भगवान भुवन भास्कर की प्रथम किरण को अघ्र्यदान देकर नये वर्ष का स्वागत किया गया तथा ग्वालियर शहर का विकास एवं नागरिकों की सुख समृद्वि की कामना की। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    नगर निगम, ग्वालियर द्वारा फूलबाग स्थित जलविहार के मनमोहक परिसर में आयोजित नव सवंत्सर महोत्सव का शुभारंभ प्रातः 4.40 बजे, संकीर्तन यात्रा के साथ किया गया। जिसमें गजानन महाराज उत्सव समिति, गायत्री परिवार, जैन महिला परिषद के सदस्यों ने गायन किया। इसके पश्चात प्रातः 4.58 बजे गीत ज्योति कलश छलके की प्रस्तुति दी गई। प्रातः  5.01 पर अपर आयुक्त श्री राजेश श्रीवास्तव, उपायुक्त श्री देवेन्द्र ंिसह चैहान सहित अनेक अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया। प्रातः 5.10 पर प्रार्थना जैन महिला परिषद द्वारा जैन वाणी, पं. नारायण तिवारी द्वारा वैदिक ऋचाएं का पाठ किया गया। 5.20 पर रामकृष्ण विद्यामंदिर के छात्र छात्राओं द्वारा निवेदन गीत, 5.30 पर अनंत पुरंदरे द्वारा वाद्य वृंद, 5.50 बजे बांसुरी वादन एवं 6.00 बजे वैदिक मन्त्रोच्चार एवं शंख ध्वनि के साथ भगवान भुवन भास्कर की प्रथम किरण को अध्र्यदान उपस्थित शहरवासियों द्वारा किया गया। जिसमें शहर के विकास एवं जगत कल्याण की कामना के साथ जलबिहार परिसर में उपस्थित सैकड़ों की संख्याओं में गणमान्य नागरिकों द्वारा दी गई। इस अवसर पर शुभकामना संदेश का वाचन अपर आयुक्त श्री राजेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
       कार्यक्रम के अगले क्रम में बंगाली समाज द्वारा आगोमोनी नृत्य प्रस्तुत कर देवी का आव्हान किया गया। अंकित माथुर के निर्देशन में स्कूली छात्र/छात्राओं के ग्रुप द्वारा योगासान पिरामिड का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में भरत नाटयम, कत्थक नृत्य, समूह गान, स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा एवं माइकल ग्रुप द्वारा ब्रज की होली की विशेष प्रस्तुति दी गई। विभिन्न विद्यालय के बच्चों द्वारा गीतों की प्रस्तुति दी गई। वहीं अन्य कलाकारों द्वारा भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया गया
नव सवंत्सर स्वागतोत्सव महोत्सव के अवसर पर जलबिहार परिसर में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी व अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी  डा प्रदीप श्रीवास्तव ने किया।

परिधावी नामसंवत्सर का स्वागोत्सव कार्यक्रम प्रातः 4.40 से
सूर्य की प्रथम रष्मि को अघ्र्य देकर शहरवासी करेगें नवसंवत्सर का स्वागत
ग्वालियर दिनांक 05 अप्रेल 2019 - नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष की भांति नवसवंत्सर स्वागोत्सव महोत्सव का आयोजन 6 अप्रेल 2019 को किया जा रहा है। कार्यक्रम में शहर के नागरिक रंगबिरंगी विद्युत सज्जा से सुसज्जित किए गए जलविहार परिसर में परिधावी नामसंवत्सर का स्वागोत्सव सूर्य की प्रथम रश्मि को अघ्र्य देकर करेंगे।
        नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने जानकारी देते हुए बताया कि परिधावी नामसंवत्सर का स्वागत कार्यक्रम 6 अप्रेल 2019 को प्रातः 4.40 बजे संकीर्तन यात्रा से प्रारंभ होगा। प्रातः 4.58 बजे गीत ज्योति कलश झलके, 5.01 पर दीप प्रज्जवलन, 5.10 पर प्रार्थना जैन वाणी, वैदिक ऋचाएं, 5.20 पर निवेदन गीत, 5.30 पर वाद्य वृंद, 5.50 बजे बांसुरी वादन, 6.00 बजे वैदिक मन्त्रोच्चार, 6.12 बजे भगवान भुवन भास्कर को अघ्र्यदान उपस्थित शहरवासियों द्वारा किया जावेगा। इसके पश्चात 6.15 बजे नववर्ष का शुभकामना संदेश दिया जायेगा एवं 6.18 बजे आगोमोनी देवी आव्हान, एवं 6.25 बजे से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाएंगी।

No comments:

Post a Comment