Tuesday, December 11, 2018

Vidhansabha election 2018: Results shown on LEDs setup at different parts in the city




















शहर के 12 स्थानों पर मतगणना की पल पल की जानकारी लेने खडे रहे नागरिक
ग्वालियर दिनांक 11 दिसम्बर 2018- ग्वालियर जिला अंर्तगत आने वाली सभी 06 विधानसभाओं की मतगणना एम.एल बी. काॅलेज में की गई। आमजनों की सुविधा को देखते हुए मतगणना की पल पल की जानकारी देने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर के विभिन्न 12 स्थानों पर मतगणना की लाइव उदघोषणा की तथा एलईडी में विभिन्न चैनलों के माध्यम से प्रदेश भर के परिणामों की जानकारी का लाइव प्रसारण किया। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी के तहत लगाए गए स्मार्ट साइनेज के माध्यम से भी मतगणना के परिणामों की जानकारी आम जनता को दी गई। 
       शहर की जनता को मतगणना की पल पल जानकारी देने के लिए नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर की गई व्यवस्था के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी डाॅ प्रदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर यह व्यवस्था की गई थी कि जो व्यक्ति जहां है वहीं उसी स्थान पर उसे मतगणना के परिणामों की ताजा जानकारी मिलती रहे। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर बडी-बडी एलईडी एवं माइकिंग की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही स्मार्ट साईनेज के माध्यम से भी नागरिकों को मतगणना की ताजा जानकारी दी गई। इन सभी स्थानों पर नागरिकों की बडी संख्या में भीड लगी रही।
         डा श्रीवास्तव ने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए सभी स्थानों पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा एक एक कर्मचारी भी तैनात किया गया था जिससे नागरिकों को मतगणाना की ताजा जानकारी के लिए परेशान न होना पडे। इस कारण बिना किसी अवरोध के सभी स्थानों पर नागरिकों को मतगणना की ताजा जानकारी मिलती रही जिसकी आम नागरिकों द्वारा काफी सराहना की गई।

No comments:

Post a Comment